ग्वालियर मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा क्षत्रिय मिलन समारोह एवं जातिगत आरक्षण के बिरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में संगठन के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

ग्वालियर मध्य " alt="" aria-hidden="true" />प्रदेश में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा क्षत्रिय मिलन समारोह एवं जातिगत आरक्षण के बिरोध में प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिस में संगठन के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया प्रोग्राम का आयोजन जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर के द्वारा किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि राजपूत समाज को संगठित करने का समय आगया है और अपने गरीब राजपूतों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सहयोग किया जाए और देश को आजाद हुए 72 साल हो गए अब जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए और सभी गरीबों को न्याय दिलाया जाए क्योंकि आज देश का राष्ट्रपति दलित समाज से है और प्रधानमंत्री पिछड़ी जाति से आतें हैं इस लिए आज देश के शीर्ष पदों पर दलित और पिछड़ी जातियों के लोग बैठे हुए है इसलिए अब समय आगया कि सवर्ण समाज के साथ भी न्याय किया जाए और जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम सिंह नेता , प्रदेश महामंत्री डॉ के पी सिंह, दिल्ली के जिलाध्यक्ष राजेश राणा , हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रचारक अशोक पठानिया,लखनऊ जिलाध्यक्ष राहुल सिंह भदौरिया, प्रदेश संरक्षक प्रशांत परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष भदौरिया, प्रदेश महामंत्री कल्याण सिंह परमार, प्रदेश महासचिव रवि प्रताप सिंह परमार, ओमकार सिंह प्रधान आगरा, रघुवीर सिंह परमार चंबल संभागीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे।